फरीदाबाद, दिसम्बर 8 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-55 पुलिस चौकी की टीम ने पेंटर की गैर इरादतन हत्या के मामले में संजय कॉलोनी निवासी अमित कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि 23 नवंबर को आरोपी प्रतापगढ़ राम नगर में अपने भाई की दुकान पर बैठा था। प्रतापगढ़ के राम नगर निवासी मृतक विवेक दुकान पर बाल्टी लेने के लिए आया था। आरोपी अमित ने उससे बाद में बाल्टी लेकर जाने के लिए कहा था, लेकिन वह बाल्टी उठाकर जाने लगा तो आरोपी विवेक को धक्का दे मारा, जिससे उसे चोट लग गई थी। बता दें कि तीन दिसंबर को राम नगर निवासी एक महिला ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया था कि उसका पति विवेक साइड वाले घर में बनी दुकान से अपनी बाल्टी लेने ग...