पेंटर का शव रजवाहे में मिला
नोएडा, जून 23 -- दनकौर, संवाददाता। पारसौल गांव निवासी पेंटर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव मंगलवार की शाम दयानतपुर गांव के पास रजवाहे में मिला। वह दो दिन से लापता था। जानकारी के अनुसार पारसौल गांव निवासी 45 वर्षीय अनिल चार भाइयों में से एक थे और पुताई का काम करते थे। परिजनों के मुताबिक वह बीते रविवार को गांव के ही दो अन्य लोगों के साथ यमुना क्षेत्र में मजदूरी करने गए थे, लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिवार के लोग उनकी तलाश में जुट गए, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। भतीजे रविकांत ने बताया कि काम खत्म होने के बाद अनिल अपने दोनों साथियों के साथ एक रजवाहे में नहाने लगे थे। इसी दौरान संदिग्ध हालात में उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि साथ गए दोनों व्यक्तियों ने घटना की सूचना परिवार को नहीं दी, जिसके कारण परिजन लगातार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.