पेंचक सिलाट में 46 पदक जीतकर नैनीताल तीसरे स्थान पर
हल्द्वानी, मई 31 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। देहरादून के आमवाला स्थित मल्टीपरपज हॉल में बीते 29 और 30 मई को आयोजित 7वीं उत्तराखंड राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में नैनीताल जनपद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने 46 पदकों के साथ प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के आठ जनपदों से आए 250 से अधिक खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। पेंचक सिलाट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले जूनियर खिलाड़ी आगामी जून माह में नासिक (महाराष्ट्र) में आयोजित होने वाली जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। वहीं, सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले खिलाड़ी जुलाई माह में मेघालय में आयोजित होने वाली सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तराखंड राज्य का प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.