पेंचक सिलाट में रजत पदक जीतने वाली सोनाक्षी और दीपिका का सम्मान
रिषिकेष, अक्टूबर 7 -- मुख्यमंत्री चैंपियन ट्रॉफी खेल महाकुंभ-2026 के अंतर्गत आयोजित पेंचक सिलाट प्रतियोगिता ऋषिकेश की सोनाक्षी पात्रों और दीपिका रावत ने रजत पदक जीता। दोनो महिला खिलाड़ियों को रोटरी ऋषिकेश क्लासिक ने कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया। बुधवार को रेलवे रोड स्थित नीरज भवन में रोटरी ऋषिकेश क्लासिक द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में रोटरी ऋषिकेश क्लासिक के संस्थापक रोटेरियन राकेश अग्रवाल, क्लब अध्यक्ष संजय सकलानी एवं सचिव विजय रावत ने सोनाक्षी पात्रों और दीपिका रावत को 2100-2100 रूपए की प्रोत्साहन राशि, अंगवस्त्र, रूद्राक्ष की माला भेंट कर सम्मानित किया। क्लब अध्यक्ष संजय सकलानी ने कहा कि युवा कल्याण एवं खेल विभाग उत्तराखंड द्वारा तीन से पांच अक्तूबर 2026 तक पेंचक सिलाट प्रतियोगिता हुई थी। जिसमें शिवानी फाइट क्लब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.