रुद्रपुर, फरवरी 26 -- रुद्रपुर। एसबीएस महाविद्यालय में अंतर विश्वविद्यालय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 28 फरवरी को होगा। एसबीएस महाविद्यालय के डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि अंतर विश्वविद्यायल पेंचक सिलाट प्रतियोगिता के लिए कुमाऊं विश्वविद्यालय की टीम का चयन किया जाना है। चयन ट्रायल में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी, लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर, एसबीएस महाविद्यालय रुद्रपुर, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर के पुरुष और महिला वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.