पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में 170 बच्चों ने दिखाया दम
रांची, मई 11 -- रांची, संवाददाता। इंडोर स्टेडियम, मोरहाबादी में रांची जिला पेंचक सिलाट एसोसिएशन के तत्वावधान में द्वितीय जिला चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। टांडिंग, तुंग्गल और रेगु जैसे इवेंट्स में 170 खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने पेंचक सिलाट को आत्मरक्षा और अनुशासन के लिए अनिवार्य बताया। एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोर मंत्री ने जानकारी दी कि हाल ही में गुजरात के आनंद में आयोजित नेशनल टूर्नामेंट में झारखंड की टीम ने एक स्वर्ण, एक रजत और पांच कांस्य पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाया है। मौके पर कई प्रशिक्षक व अभिभावक मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.