रुद्रपुर, फरवरी 3 -- रुद्रपुर, संवाददाता। 28 से 31 जनवरी तक परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित ऑल इंडिया पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में रुद्रपुर के बालक-बालिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 40 पदक अपने नाम किए। पेंचक सिलाट एसोसिएशन उत्तराखंड के महासचिव बबलू दिवाकर ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के अलावा सीआईएसएफ, आईटीबीपी, असम पुलिस, जम्मू-कश्मीर पुलिस और उत्तराखंड पुलिस के 1200 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड ने सर्वाधिक पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि दूसरे स्थान पर जम्मू-कश्मीर और तीसरे स्थान पर हरियाणा रहा। उन्होंने बताया कि रुद्रपुर के खिलाड़ियों ने सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 स्वर्ण, 10 रजत और 9 कांस्य पद...