सिद्धार्थ, मार्च 14 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। मत्स्य पालकों एवं किसानों को पेंगशियस मछली पालन की उन्नत तकनीकों, वैज्ञानिक तरीकों तथा इसके आर्थिक लाभों के संबंध में जानकारी प्रदान करने के लिए विशेषज्ञों द्वारा किसानों को पेंगशियस मछली पालन की आधुनिक विधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। पेंगशियस मछली पालन कम समय में अधिक उत्पादन देने वाली तकनीक है, जिससे किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है। ये बातें जिलाधिकारी शिव शरणप्पा जीएन ने कही। वह शुक्रवार को पेंगशियस मछली पालन को बढ़ावा देने एवं किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के सभागार में आयोजित किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम प्राणी विज्ञान विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.