बेगुसराय, अप्रैल 22 -- खोदावंदपुर, निज प्रतिनिधि। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर बुधवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय दौलतपुर व कन्या मध्य विद्यालय मेघौल सहित अनेक विद्यालयों में पेंटिंग व क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को पृथ्वी संरक्षण के लिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। एचएम प्रमोद कुमार ने बच्चों को बताया कि पृथ्वी संरक्षण के लिए पॉलीथीन व थर्मोकोल से बने हुए प्लेट व ग्लास के उपयोग से परहेज करें। पृथ्वी के संरक्षण के लिए पर्यावरण संरक्षण आवश्यक है। इसके लिए जल-जीवन-हरियाली अभियान को अपनाकर पौधे लगाने की बात कही गई। इस अवसर पर हरे पेड़ों के संरक्षण का संकल्प बच्चों को दिलाया गया। यह भी पढ़ें- पृथ्वी संरक्षण का दिया संदेश मौके पर शिवदानी पासवान, अवनीश कुमार वर्मा सहित अनेक लोग मौजूद थे। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.