नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- महाराष्ट्र के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू करते हुए पृथ्वी शॉ का पहली पारी में खाता नहीं खुला था, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने 75 रन बनाए थे। अगले मैच में उनका बल्ला गरजा और महज 72 गेंदों में शतक ठोक दिया। इसी के साथ उन्होंने रणजी ट्रॉफी में एक रिकॉर्ड कायम कर दिया। पृथ्वी शॉ रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सबसे कम गेंदों में शतक ठोकने वाले छठे बल्लेबाज बन गए। भारतीय टीम से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने सोमवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में मेजबान चंडीगढ़ के खिलाफ अपने दूसरे मैच में महाराष्ट्र के लिए तेजतर्रार पहली रणजी ट्रॉफी सेंचुरी जड़कर शानदार वापसी की। पहली पारी में केवल आठ रन पर आउट होने वाले पृथ्वी शॉ की टीम महाराष्ट्र ने पहली पारी में 104 रनों की बढ़त हासिल कर ली। इस मुकाबले के तीसरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.