नई दिल्ली, मार्च 26 -- इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स की टीम में वापसी कर रहे सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने कहा कि वह भारतीय टीम में वापसी के लिए पहले से तीन गुना ज्यादा मेहनत कर रहे हैं। शॉ ने पिछली बार जुलाई 2021 में श्रीलंका दौरे में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इसके बाद उन्हें चोट, खराब लय और मैदान के बाहर की गतिविधियों के कारण राष्ट्रीय टीम में वापसी का मौका नहीं मिला। आईपीएल 2025 की नीलामी में उनके नाम पर किसी भी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई, लेकिन उन्होंने घरेलू क्रिकेट में वापसी कर अपने प्रयास जारी रखे। मुंबई के इस बल्लेबाज ने 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू पर शतक बनाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार आगाज किया था। वह टेस्ट में सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाले दूसरे सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बने थे...