पृथ्वी राजमार्ग बंद रहने से बढ़ी परेशानी, देर शाम सोनौली पहुंचे यात्री
महाराजगंज, नवम्बर 4 -- सोनौली, हिन्दुस्तान संवाद। नेपाल के प्रमुख पृथ्वी राजमार्ग पर मलेखु-मुग्लिन सड़क खंड बंद रहने से मंगलवार को यात्रियों और पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मझिमटार में निर्माणाधीन आकाशी पुल पर गर्डर रखने के कार्य के चलते सुबह नौ बजे से 11 बजे तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया था। इस दौरान सड़क बंदी की जानकारी नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री रास्ते में फंसे रहे।काठमांडू से मंगलवार की सुबह सोनौली के लिए निकले कई वाहन देर शाम तक सीमा पर पहुंचे। नेपाली टैक्सी चालक हरि पौडेल निवासी भैरहवा, पदम् प्रसाद निवासी बेलहिया, राजू बस्नेत निवासी बेलहिया ने बताया कि 18 भारतीय यात्रियों को सुबह सात बजे काठमांडू से सोनौली पहुचाने के लिए निकले थे सड़क बंद होने और वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.