रामगढ़, अप्रैल 23 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। पृथ्वी दिवस के अवसर पर रांची रोड, मदर रामगढ़ स्थित चाइल्ड्स वर्ल्ड - स्कॉलर्स हाई विद्यालय के विद्यार्थियों की ओर से पृथ्वी संरक्षण को लेकर एक भव्य जन-जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इस विशेष दिन पर छात्रों ने न केवल विद्यालय परिसर में अपने विचार प्रस्तुत किए, बल्कि शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के वंदना सभा स्थल से हुई। जहां छात्रों ने अर्थ डे से संबंधित भाषण, पोस्टर और विचार प्रस्तुत करते हुए पृथ्वी को सुरक्षित रखने का सामूहिक संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने प्रण किया कि वे पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए निरंतर योगदान देते रहेंगे। यह भी पढ़ें- विश्व पृथ्वी दिवस : पर्यावरण की रक्षा को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.