कन्नौज, अप्रैल 22 -- छिबरामऊ, संंवाददाता। पृथ्वी दिवस के अवसर पर फर्रुखाबाद रोड स्थित सुभाष अकादमी में बुधवार को वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विद्यालय परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने कहा कि पृथ्वी को हरा-भरा बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने छात्रों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और नियमित रूप से पौधों की देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शिक्षकगण एवं विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस पर सुभाष अकादमी में वृक्षारोपण अभियान यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने किया पौधरोपण यह भी पढ़ें- स्वच्छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.