हरिद्वार, अप्रैल 22 -- पन्ना लाल भल्ला म्युनिसिपल इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने पृथ्वी दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाली, जिसे मेयर किरन जैसल और उप नगर आयुक्त ने हरी झंडी दिखाई। मेयर ने कहा कि पृथ्वी को बचाने का दायित्व सभी का है। अपने आसपास साफ-सफाई रखें। प्रधानाचार्य त्रिलोक चंद ने कहा कि लोगों को पृथ्वी बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। पेड़-पौधों से पर्यावरण अनुकूल रहता है जिससे हवा, पानी शुद्ध मिलता है। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक से भी लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान मेघराज सिंह, सुनील कुमार, महेश चंद, राजेंद्र सिंह, पूनम शर्मा, अनुराधा नेगी, भावना तोमर, हिमानी, दीपक, आर्यन, शोभा, साक्षी, हर्षित शर्मा आदि उपस्थित रहे।-----चित्रकला यह भी पढ़ें- विश्व पृथ्वी दिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.