बहराइच, अप्रैल 23 -- जरवलरोड। मदरस़ा तालीमुल कुरआन (इंग्लिश मीडियम स्कूल) हरचंदा में गुरुवार को पृथ्वी दिवस पर जागरूकता रैली एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण संदेश के साथ रैली निकाली। बच्चों ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर पेड़ लगाओ पृथ्वी बचाओ, स्वच्छ पर्यावरण स्वस्थ जीवन जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। रैली के पश्चात विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया गया। बच्चों ने स्वयं पौधे लगाए और उनकी देखभाल करने का संकल्प के साथ पृथ्वी के महत्व एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी। इस मौके पर प्रिंसिपल नाजिया बानो, शिक्षक शरीफ अहमद, सुऐब अहमद, नदीम अहमद, फरीदा शेख, हितांशी, लुकमान अहमद, मोहम्मद जाफ़िर, रहीद अहमद,आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस प...