आगरा, अप्रैल 22 -- मोहल्ला चौक स्थित एसएमएस पब्लिक स्कूल में बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस के दिन चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने प्रतियोगिता अपने चित्रों के मध्यम से पृथ्वी को हराभरा व प्रदूषण मुक्त बनाने का संदेश दिया। रंग-बिरंगी आकर्षक पेंटिंग्स बनाकर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के महत्व को खूबसूरती से प्रस्तुत किया। विद्यालयों के शिक्षक व विद्यार्थियों ने प्रकृति संरक्षण करने का भी संकल्प लिया। इस दौरान प्रधानाचार्य संतोष सक्सेना ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए इसके महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस पर आर्यन ह...