आगरा, अप्रैल 22 -- होली पब्लिक स्कूल शास्त्रीपुरम में बुधवार को पृथ्वी दिवस उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई। विद्यार्थियों ने पृथ्वी संरक्षण का संकल्प लिया। भाषण, कविता, पोस्टर और नाटक के जरिए जल बचाओ, वृक्षारोपण और प्लास्टिक कम करने का संदेश दिया। प्रधानाचार्या ने पृथ्वी को अनमोल धरोहर बताया। उन्होंने अधिक पेड़ लगाने और स्वच्छता रखने की अपील की। विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। सभी विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। यह भी पढ़ें- दयानंद पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस पर हरित भविष्य का संकल्प यह भी पढ़ें- बच्चों ने दिया धरती को बचाने का संदेश यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस पर आर्यन हेरिटेज स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.