मेरठ, अप्रैल 22 -- विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर एसजी वर्ल्ड स्कूल में बुधवार को पर्यावरण संरक्षण को लेकर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे रोपकर हरित व स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक संजय चौधरी ने पौधारोपण कर किया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी हमारा साझा घर है और इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। वृक्षारोपण आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य उपहार है। प्रधानाचार्या डॉ. रुचि गुप्ता ने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने किया पौधरोपण यह भी पढ़ें- विभिन्न स्कूलों में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस यह भी पढ़ें- माउंट सियोन स्कूल में मना विश्व पृथ्वी दिवस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.