औरैया, अप्रैल 22 -- अजीतमल, संवाददाता। विकास खंड अजीतमल क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ज्ञानपुर प्रताप सिंह में बुधवार को पृथ्वी दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाने और प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापक नरेंद्र सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने शिक्षकों और छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर विद्यालय परिसर में छायादार और फूलदार पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर शिक्षक अतनेश कुमार, जुलैखा बानो, आंगनबाड़ी कार्यकत्री कृष्णा राजपूत, मुकेश सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।प्रधानाध्यापक ने कहा कि पृथ्वी दिवस हमें पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराता है। यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस पर कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.