भागलपुर, अप्रैल 23 -- गोराडीह, संवाददाता। पृथ्वी दिवस के अवसर पर मध्य विद्यालय और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जगदीशपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान पृथ्वी संसाधन को स्वच्छ और संरक्षण करने के लिए जागरूकता आधारित गतिविधियां ईको क्लब के द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें सभी बच्चे तथा शिक्षक भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा पृथ्वी दिवस के थीम हमारी शक्ति, हमारा ग्रह पर आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम में भाग लिए। इसके बाद चित्रांकन, निबंध, वाद-विवाद तथा लघु नाटिका प्रतियोगिता में शामिल हुए। प्रभारी प्रधानाध्यापक वीणा कुमारी ने बच्चों को जानकारी देते हुए कहा कि पृथ्वी हमारी जननी है। यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस पर कस्तूरबा विद्यालय में जागरुकता कार्यक्रम मौके पर शिक्षक प्रज्ञा, शाहिना, प्रतिमा आदि मौज...