किशनगंज, अप्रैल 23 -- दिघलबैंक, एक संवाददाता। पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में अलग अलग कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान विद्यालय में संचालित यूथ एण्ड इको क्लब द्वारा कहीं पौधा रोपण, कहीं पर्यावरण संरक्षण पर संवाद कार्यक्रम तो कहीं चित्रकला प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय उत्तर कुढ़ेली के प्रांगण में शिक्षकों एवं बच्चों द्वारा सामूहिक रूप से पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधान शिक्षक विक्रम मिश्रा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में हम सभी के सामने गंभीर पर्यावरणीय चुनौतियां उपस्थित हैं। यह भी पढ़ें- पृथ्वी हमारा एकमात्र निवास स्थान, हम सभी को इसके संरक्षण की जिम्मेदारी इन चुनौतियों से निपटने के लिए हमे...