पृथ्वी दिवस पर पौधारोपण, स्वच्छता अभियान को मिला बढ़ावा
मेरठ, अप्रैल 24 -- पृथ्वी दिवस-2026 के अवसर पर नगर पालिका परिषद मवाना द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। इसी संदर्भ में नगर पालिका परिषद मवाना के अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक ने पालिका कर्मचारियों के साथ नगर के तहसील रोड स्थित वेस्ट टू वंडर पार्क के सामने पौधारोपण किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने का संदेश दिया गया। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि पृथ्वी दिवस का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है और अधिक से अधिक पौधे लगाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण तैयार करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें।इस अवसर पर पालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राकेश कुमार, लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.