अमरोहा, अप्रैल 22 -- गजरौला। नगर में नेशनल हाईवे किनारे संचालित नागपाल इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को पृथ्वी दिवस हर्षोल्लास संग मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रात:कालीन सभा से हुई। कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित कविता, भाषण और लघु नाटिकाएं प्रस्तुत कीं। विद्यालय चेयरपर्सन अंशु नागपाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़कर छात्र-छात्राओं के प्रयास की सराहना की। प्रधानाचार्य ने छात्रों को पर्यावरण मित्र बनने की शपथ दिलाई। यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस पर आर्यन हेरिटेज स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम यह भी पढ़ें- प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में पृथ्वी दिवस पर दिलाई शपथ यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस पर किया पौधरोपण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...