बहराइच, अप्रैल 22 -- नानपारा, संवाददाता। पृथ्वी दिवस पर सरकारी एवं निजी विद्यालयों में बुधवार को कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को पृथ्वी के महत्व के बारे में बताया। सुंदर शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल में निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने पेड़-पौधे, जंगली जानवरों आदि के चित्र बनाएं। पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए जागरूकता से जुड़ी चित्रकारी भी की। प्रबंधक अतुल चन्द श्रीवास्तव ने मेधावियों को मेडल प्रदान किया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में संगोष्ठी का आयोजन प्रधानाचार्य आशीष सक्सेना की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने बताया कि किस तरह पौधों का संरक्षण एवं संवर्धन किया जाए, ताकि पृथ्वी हरी-भरी रहे। यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस : नन्हे मुन्ने बच्चों ने दिया पृथ्वी संरक्षण का संदेश इसके लिए स...