रामगढ़, अप्रैल 22 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। पृथ्वी दिवस के अवसर पर सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए पर्यावरण बचाने का संदेश लोगों को दिया गया। बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग लिमिटेड ने इस वर्ष की थीम आवर पावर आवर प्लानेट के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। एचएएसपी परिसर में स्कॉलर्स हाई स्कूल रामगढ़ के बच्चों ने सस्टेनेबिलिटी विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। एचएएसपी और जीएफए में जागरूकता सत्र भी आयोजित किए गए। जिसमें ऊर्जा बचत और सतत विकास के महत्व पर चर्चा हुई। कर्मचारियों और अधिकारियों ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया।इस अवसर पर डायरेक्टर गौरव बुधिया ने कहा कि सस्टेनेबिलिटी आने वाली पीढ़ियों के प्रति जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस पर श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.