बोकारो, अप्रैल 22 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बुधवार को सेक्टर 12 स्थित दी पेंटीकॉस्टल असेंबली स्कूल में पृथ्वी दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्राचार्या डॉ. करुणा प्रसाद के नेतृत्व में प्रेप से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के तहत प्री नर्सरी से प्रेप तक के बच्चों ने प्रार्थना, कविता पाठ व नृत्य के माध्यम से प्रकृति के प्रति प्रेम व्यक्त किया। कक्षा पहली व दूसरी के विद्यार्थियों ने भूमिका अभिनय प्रस्तुत कर जागरूकता फैलाई। वहीं कक्षा तीसरी से पाँचवीं तक के बच्चों ने लघु नाटिका के जरिए स्वच्छता, जल संरक्षण व वृक्षारोपण का महत्व बताया। यह भी पढ़ें- डीएवी सेक्टर-4 में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस बॉटल प्लांट गतिविधि के माध्यम से पुनर्चक्रण का संदेश दिया गया। कक्षा छठवीं से आ...