घाटशिला, अप्रैल 22 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा में स्थित टीपीएस डीएवी पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष घोषित विषय "हमारी शक्ति, हमारा ग्रह" रहा, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिज्ञा के साथ हुई। इसके पश्चात कक्षा षष्ठम एवं सप्तम के विद्यार्थियों द्वारा मधुर गीत प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी के विद्यार्थियों ने आकर्षक कविता प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसके बाद कक्षा द्वितीय के विद्यार्थियों ने एक प्रभावशाली नाटक प्रस्तुत कर पृथ्वी को बचाने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- एन.आर. सरकारी 2 उच्च विद्यालय, सरायकेला-खरसावां में विश्व पृथ्वी दिवस का भव्य आयोजन इस...