मुरादाबाद, अप्रैल 22 -- विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए विशेष शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम ऑवर पॉवर ऑवर प्लेनेट को लेकर एमएससी एनवायरमेंटल साइंस, एमएससी केमिस्ट्री और एमएससी ज्योग्राफी के छात्रों ने बुद्धा पार्क स्थित वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। विवि की ओर से इस शैक्षणिक दल का नेतृत्व प्रो. डॉ. अनामिका त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में डॉ. अदीबा खान, डॉ. सत्येंद्र त्रिपाठी, डॉ. अंकित कुमार और डॉ. रोहित कुमार भी उपस्थित रहे। नगर निगम की आईईसी टीम से अनुज शर्मा, अभय, विधि और विशेष ने विद्यार्थियों को प्लांट के विभिन्न जोंस और वहां कचरा प्रबंधन की बारीकियों से अवगत कराया। यह भी पढ़ें- अन्नदा कॉलेज में पृथ्वी दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित प्लांट के ऑडिटोरियम में छात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.