लखीमपुरखीरी, अप्रैल 22 -- मैलानी। प्राथमिक विद्यालय नारंग में विश्व पृथ्वी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया और स्कूली बच्चों ने चित्रकारी के माध्यम से प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक सुभाष सक्सेना ने कहा कि पृथ्वी हमारी जीवनदायिनी है। हम सभी का कर्तव्य है कि पृथ्वी और पर्यावरण के संरक्षण के लिये कार्य करें। क्योंकि आज पूरी दुनिया जलवायु परिर्वतन और प्रदुषण के दौर से गुजर रही है। ऐसे में हम सभी का कर्तव्य है कि पृथ्वी और प्रकृति की रक्षा करें। उन्होने पर्यावरण सरंक्षण के विभिन्न प्रयासो पर भी प्रकाश डाला। इस मौके पर स्कूल के बच्चो ने चित्रकारी के माध्यम से पृथ्वी सरंक्षण का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- अर्थ डे पर बच्चों को पृथ्वी के महत्व, पर्यावरण संरक्षण के बारे में ...