फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 22 -- कायमगंज, संवाददाता। शकुन्तला देवी बालिका इंटर कॉलेज में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर छात्राओं द्वारा पर्यावरण प्रदूषण पर मॉडल व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रबंधिका मोनिका अग्रवाल, प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव ने छात्राओं को पृथ्वी संरक्षण का महत्व समझाते हुए पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में छात्राओं ने वृक्ष लगाओ, जीवन बचाओ व भारत माता को स्वच्छ रखें जैसे स्लोगन के पोस्टर तैयार किए। इस दौरान प्रत्येक छात्रा को एक एक पौधा लगाने की शपथ दिलाई गई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में संतोष शर्मा, ममता सिंह, शिल्की मिश्रा, लक्ष्मी गंगवार, विकास श्रीवास्तव, अमित कुमार, विजय कुमार, प्रिया द्विवेदी, सुरभि श्रीवा...