गुमला, अप्रैल 22 -- गुमला संवाददाता। विश्व पृथ्वी दिवस पर बुधवार को गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेमिनार हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें प्रकृति के प्रति जिम्मेदार बनाना था। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. शिबा नारायण साहू और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अजीत कुमार शुक्ल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस दौरान हमारी शक्ति, हमारा ग्रह थीम के माध्यम से छात्रों को प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और हरित भविष्य निर्माण के लिए प्रेरित किया गया। सिविल इंजीनियरिंग विभाग के शिक्षक अंकित कुमार ने पावरपॉइंट प्रस्तुति के जरिए पर्यावरणीय चुनौतियों और उनके व्यावहारिक समाधान पर जानकारी दी। यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस पर कला, थ्री डी मॉडल पर प्रतियोगि...