पृथ्वी दिवस पर कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
शामली, अप्रैल 22 -- शामली। शहर के श्री सत्यनारायण इंटर कालेज में पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि पृथ्वी हमारी जननी है, अब रक्षा इसकी करनी है। उन्होंने पृथ्वी के महत्व पर जोर देते हुए बताया कि पृथ्वी पर जीवन के अस्तित्व के लिए यह आवश्यक है कि हम पर्यावरण की रक्षा करें। यदि हम पृथ्वी को बचाने के लिए कदम नहीं उठाएंगे, तो आने वाली पीढ़ियां जीवन यापन में सक्षम नहीं हो पाएंगी। पृथ्वी के नुकसान के प्रमुख कारणों में से एक, वृक्षों की अंधाधुंध कटाई को बताया। उन्होंने कहा के मनुष्य आज वनों को काटकर और सीमेंट और लोहे के जंगल उगाकर पृथ्वी को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा रहा है। यह भी पढ़ें- पृथ्वी को हरा भरा रखने का लिया संकल्प उन्होंने पर्यावरण के लिए वृक्षों की अहमियत पर बल देते हुए कहा कि वृक्ष लगाओ, पृथ्वी बचाओ।कार्यक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.