लखीमपुरखीरी, अप्रैल 22 -- दुधवा टाइगर रिजर्व के अवसर पर पलिया के पर्यटन परिसर में विश्व पृथ्वी दिवस के चलते विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसके बाद आयोजित कार्यशाला में दुधवा के अधिकारी व कर्मचारियों नें वन एवं वन्य जीव आधारित पावर प्वाइंट प्रस्तुतिकरण दिया गया था। बुधवार कोई आयोजित निबंध प्रतियोगिता में बल्देव वैदिक इंटर कालेज, द इंडियन एकेडमी, दून इण्टरनेशनल स्कूल, गोल्डेन फ्लावर स्कूल, कैमुना शिक्षण संस्थान बिशेनपुरी, के बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमे प्रथम स्थान काजल कनौजिया, कैमुना शिक्षण संस्थान, बिशेनपुरी, द्वितीय स्थान अनुष्का गुप्ता, दून इण्टरनेशनल स्कूल व तृतीय स्थान समनप्रीत कौर, गोल्डन फ्लावर पब्लिक स्कूल नें प्राप्त किया। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में बल्देव वैदिक इण्टर कालेज, इण्डियन एकेडमी, जिला पंचायत, बालिका इण्टर का...