बक्सर, अप्रैल 22 -- बक्सर, हमारे संवादाता। पृथ्वी दिवस के अवसर पर एमपी हाई स्कूल में बुधवार को जागरूकता अभियान चला। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक करना था। इस अवसर पर विद्यालय की बच्चियों ने पेंटिंग के माध्यम से सेव ट्री, सेव अर्थ का संदेश दिया। छात्राओं ने आकर्षक चित्र बनाकर पेड़ों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता को दर्शाया। उनके स्तर से बनाई गई पेंटिंग्स में प्रकृति की सुंदरता के साथ-साथ उसे बचाने का संदेश भी स्पष्ट रूप से झलक रहा था। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए पेड़-पौधों का संरक्षण बेहद जरूरी है। यह भी पढ़ें- पृथ्वी हमारा एकमात्र निवास स्थान, हम सभी को इसके संरक्षण की जिम्मेदारी उन्होंने छात्रों से अधिक से अधिक पौधारोपण करन...