धनबाद, अप्रैल 23 -- अलकडीहा। गोलकडीह स्थित आदर्श श्रमिक उच्च विद्यालय में बुधवार को पृथ्वी दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य उमेश कुमार रवानी ने छात्र-छात्राओं को पृथ्वी और जीवन चक्र बचाने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्राचार्य ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना और पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त बनाना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। इस दौरान विद्यार्थियों ने पृथ्वी को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर मुख्य रूप से रित्विक कुमार दास, मिष्टी कुमारी, आरोही गोराई, नंदनी कुमारी, ध्रुव राय, आयुष कुमार एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- संकल्प के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस यह भी पढ़ें- पृथ्वी हमारा एकमात्र निवास स्थान, हम सभी को इसके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.