रिषिकेष, अप्रैल 21 -- लालपानी वन बीट स्थित स्मृति वन में पृथ्वी दिवस की पूर्व संध्या पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता का संदेश दिया गया। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, उत्तराखंड प्रांत के पर्यावरण विषय संयोजक एवं पर्यावरणविद डॉ. विनोद प्रसाद जुगलान के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। जुगलान ने बताया कि 22 अप्रैल को विश्वभर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने, प्रदूषण कम करने और पृथ्वी की रक्षा का संकल्प लेने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है। सर्व प्रथम अमेरिकी सीनेटर गेलार्ड नेल्सन ने इसकी शुरुआत 1970 में की थी। इस दिवस को विश्वभर में मनाने का उद्देश्य यह भी है कि बिगड़ते पर्यावरण, वनों की असंतुलित कटाई और जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याओं के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सबकी सामूहिक ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.