मथुरा, अप्रैल 22 -- बाबा कढ़ेरा सिंह विद्या मंदिर नगला अक्खा में मंगलवार को पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। चेयरमैन सुरेश सिंह ने कहा कि प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग, वनों की कटाई एवं प्लास्टिक का बढ़ता प्रयोग पृथ्वी के लिए गंभीर खतरा है। प्रबंध निदेशक गौरव सिंह ने पौधरोपण करने एवं प्लास्टिक का प्रयोग कम करने पर जोर दिया। प्राचार्य देबाशीष सेन ने पानी-बिजली की बचत एवं स्वच्छता रखने की अपील की। इसमें सभी ने पृथ्वी है तो हम हैं का संदेश देते हुए प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान प्रबंधक प्रह्लाद सिंह, शिक्षा प्रभारी एसवी सिंह, बीरपाल प्रधान, उप प्राचार्य रामबाबू, हेडमास्टर सुरेंद्र सिंह, कॉर्डीनेटर बिपिन सिंह, डॉ. अशोक, रामबीर, जीएस सदानंद शर्मा, अपना शर...