मथुरा, अप्रैल 22 -- श्यामसुंदर धानुका सरस्वती विद्या मंदिर में पृथ्वी दिवस का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्री प्राइमरी एवं प्राइमरी विंग की छात्र-छात्राओं ने विविध कार्यक्रमों में सहभागिता की। पूरा कार्यक्रम पंचतत्व के थीम पर आधारित रहा। माता पृथ्वी के रूप में सुसज्जित प्राइमरी विंग की छात्र छात्राओं ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। छात्र छात्राओं ने गो ग्रीन के वाक्य को सार्थक करते हुए विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण का भी कार्यक्रम आयोजित किया। छात्र-छात्राओं द्वारा पृथ्वी को प्रदूषण से बचने के लिए भी प्रार्थना की गई। इसी क्रम में विद्यालय परिसर के अंतर्गत ही प्राइमरी विंग के छात्र-छात्राओं की एक लघु रैली भी निकल गई। यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने किया पौधरोपण इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष अनिल गोस्वामी, प्रबंधक पद...