लखनऊ, अप्रैल 22 -- लखनऊ विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ वाइल्डलाइफ साइंस में स्थित पर्यावरण सूचना, जागरूकता, क्षमता निर्माण एवं आजीविका कार्यक्रम (ईआईएसीपी) के रिसोर्स पार्टनर की ओर से पृथ्वी दिवस पर 'ग्रीन फेयर' का आयोजन हुआ। प्राणीशास्त्र विभाग के गलियारे में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने किया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अमिता कनौजिया ने बताया कि ग्रीन फेयर में विभिन्न संस्थाओं और समूहों ने 14 विशेष स्टॉल लगाए। जिनका मुख्य फोकस मिशन लाइफ रहा। इन स्टॉलों में मिलेट आधारित उत्पाद, जलकुंभी से बने उपयोगी सामान, मंदिर के फूलों से तैयार हवन सामग्री, जैविक खाद, जूट से बने बायोडिग्रेडेबल उत्पाद और पर्यावरण जागरूकता से जुड़ी सामग्री प्रदर्शित की गई। यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस पर छात्रों ने जाना कचरे से कंचन बनाने का मंत्र ...