पृथ्वी दिवस: नन्हे हाथों ने दिया पॉलिथीन मुक्त पर्यावरण का संदेश
रुडकी, अप्रैल 22 -- रुड़की, संवाददाता। भारत विकास परिषद संपर्क शाखा, मंगलौर-रुड़की ने बुधवार को पृथ्वी दिवस के अवसर पर जीवनदीप एकेडमी में कार्यक्रम का आयोजिजत किया। इसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा के माध्यम से पॉलीथिन मुक्त पर्यावरण का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत कला एवं क्राफ्ट प्रतियोगिता से हुई। इसका विषय पॉलीथिन मुक्त पर्यावरण रखा गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने वेस्ट मैटेरियल का उपयोग कर आकर्षक कलाकृतियां तैयार कीं और चित्रों के माध्यम से पॉलीथिन के दुष्प्रभावों को दर्शाया। इसके साथ ही फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रकृति के विभिन्न रूपों को सजीव प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा प्रस्तुत लघु नाटिका रही, जिसमें उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह भी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.