सहारनपुर, अप्रैल 3 -- यूथ-19 मैन यूपी स्टेट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में जनपद के होनहार खिलाड़ी पृथ्वी ठाकुर ने लगातार चौथी बार गोल्ड मेडल जीतकर जनपद को गौरवान्वित किया। यह प्रतियोगिता एक अप्रैल से तीन अप्रैल तक हापुड़ में आयोजित हुई थी, जिसमें प्रदेशभर के प्रतिभाशाली बॉक्सरों ने भाग लिया। ग्राम मानकपुर निवासी पृथ्वी की इस शानदार उपलब्धि से पूरे क्षेत्र और परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनकी इस सफलता पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा सहित प्रवीण कुमार, प्रताप सैनी, मनोज राणा, प्रेम कुमार और प्रमोद कुमार ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। पृथ्वी के पिता सुशील राणा ने बताया कि वह मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में कोच सुनील कुमार के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण ले रहा है। पृथ्वी का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.