रिषिकेष, अप्रैल 22 -- तीर्थनगरी और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को पृथ्वी दिवस धूमधाम से मनाया गया। पृथ्वी दिवस पर विभिन्न संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित किए, जिनमें पौधरोपण के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया और पृथ्वी को हरा भरा बनाए रखने का संकल्प लिया गया। ढालवाला स्थित ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल में पृथ्वी दिवस के उपलक्ष में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें शिक्षकों और छात्र छात्राओं ने मिलकर विद्यालय परिसर में पौधे रोपे। विद्यालय सचिव कैप्टन सुमंत डंग ने कहा कि बिन अर्थ, सब व्यर्थ। यह सम्पूर्ण जीवन का शाश्वत सत्य है। यदि पृथ्वी न हो, तो न जीवन होगा, न जल होगा, न वायु होगी, न अन्न होगा और न ही यह सुंदर संसार होगा। हमारी हर सांस, हर धड़कन, हर आशा और हर भविष्य पृथ्वी पर ही आधारित है। इसलिए पृथ्वी का संरक्षण केवल पर्यावरण की बा...