पृथ्वी को हरा भरा रखना हम सब की ज़िम्मेदारी : कादंबरी
लातेहार, अप्रैल 22 -- चंदवा प्रतिनिधि। पृथ्वी दिवस के अवसर पर बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों को पर्यावरण संरक्षण, जल बचाव और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। शिक्षकों ने छात्रों को पृथ्वी दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ग्लिटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल की निदेशिका कादंबरी सिंह ने बताया कि पृथ्वी को हरा भरा रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस दौरान जल संरक्षण, वृक्षारोपण, प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने और प्रदूषण कम करने के उपायों पर विशेष जोर दिया गया। छात्रों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए भाषण, निबंध, चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- कटिहार: विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम वही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.