लोहरदगा, अप्रैल 22 -- लोहरदगा, संवाददाता।विश्व पृथ्वी दिवस पर लोहरदगा के पीएन स्मार्ट पब्लिक स्कूल बंजार किस्को में बुधवार को विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश स्कूली बच्चों ने दिया। छात्र-छात्राओं ने पोस्टर बनाकर धरती, पर्यावरण और जीवन को बचाने का संदेश दिया।स मौके पर प्रिंसिपल प्रतिमा नीरज साहू ने कहा कि पृथ्वी को हरा-भरा, प्रदूषण से मुक्त करने का काम बड़े पैमाने पर सबको मिलकर करना होगा। तभी इंसान और अन्य जीवों का जीवन बेहतर हो सकता है। पृथ्वी ही हमारा एकमात्र घर है, इसलिए इसका संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बच्चों को छोटी उम्र से ही पर्यावरण के प्रति जागरूक और संवेदनशील बनने की प्रेरणा दी। यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस पर अविराम कालेज में जागरूकता अभियान विद्यार्थियों ने शपथ ली कि वे प्लास्टिक का कम उपयोग कर...