मुंगेर, अप्रैल 23 -- तारापुर, निज संवाददाता। एएनएम प्रशिक्षण स्कूल, तारापुर में मंगलवार को पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्रथम एवं द्वितीय सत्र की प्रशिक्षुओं के बीच सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रशिक्षण स्कूल की प्रभारी प्राचार्या नाएमा खान ने की। सेमिनार का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा छात्राओं को सतत विकास के महत्व से अवगत कराना था। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं ने पृथ्वी दिवस की प्रासंगिकता, जलवायु परिवर्तन, स्वच्छता, पौधरोपण तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण जैसे विषयों पर जहां चित्र बनाएं और अपने विचार प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने कहा कि, पृथ्वी को सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और छोटे-छोटे प्रयासों से बड़े बदलाव संभव हैं। यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस पर अविराम कालेज में जागरूकता अभियान अध्य...