पृथ्वी को सुरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी: निदेशक
गढ़वा, अप्रैल 22 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल सीरियाटोंगर में पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर विद्यालय के चेयरमैन वीरेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पृथ्वी हमारी धरोहर है और इसे सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बच्चों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने और पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उक्त अवसर पर विद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के फल और फूलों के पौधे लगाए गये। इसके साथ ही एक चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भी पढ़ें- ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में 'हमारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.