लखनऊ, फरवरी 28 -- श्री जय नारायण मिश्र पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर भूगोल व भू-विज्ञान विभाग की ओर से कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्रोफेसर उपमा चतुर्वेदी ने सतत विकास एवं पर्यावरण संरक्षण पर बात की। प्रोफेसर उपमा चतुर्वेदी ने सतत विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 17 एसडीजी गोल से परिचित कराया एवं बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कहा कि इस पृथ्वी को अपनी मां मानेंगे तो ना ही सार्वजनिक स्थल पर हम थूकेंगे ना ही कूड़ा फेंकेंगे ना ही प्लास्टिक सहित अन्य गंदगी फैलाएंगे। इस दौरान छात्राओं ने एक संवाद नाटिका के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण व सतत विकास की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर विकसित भारत पोस्टर प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। प्रथम पुरस्कार तमन्ना चौहान, द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.