नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- दुनिया भर में आज (22 अप्रैल) पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है। सन् 1970 में पृथ्वी संरक्षण के उद्देश्य से इस दिवस को मनाने का निर्णय लिया गया था। यह वह दिन है, जब धरती के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है। इस बाबत कई आयोजन किए जाते हैं, ताकि हर कोई पृथ्वी के महत्व को समझ सके। ऐसा करना जरूरी भी है, क्योंकि पृथ्वी के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। ऐसा माना जाता है कि पृथ्वी पर लगभग 3,00,000 वनस्पति और जीव-जंतु रहे हैं, लेकिन इंसान ने अपने स्वार्थ के लिए पर्यावरण को इस कदर बिगाड़ दिया कि इनमें से बहुत से जीव-जंतु लुप्त हो गए, और कुछ लुप्त होने के कगार पर हैं। हम जिस थाली में खाएं, उसी में छेद करना शुरू कर दें, तो यह हमारी सबसे बड़ी नासमझी होगी। पृथ्वी हमें नि:स्वार्थ भाव से जीने के लिए सब कुछ देती है, लेकिन हम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.