गढ़वा, मई 25 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गंगा दशहरा के अवसर पर सोमवार को एकल अभियान गढ़वा अंचल के तत्वावधान में दानरो नदी छठ घाट की सफाई की गई। कार्यक्रम में अंचल अध्यक्ष डॉ. पातंजली केशरी, सचिव सियाराम शरण वर्मा सहित अन्य लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सफाई के दौरान अभियान के अंचल अध्यक्ष डॉ. पातंजली ने कहा कि आज का दिन नदियों में स्नान और पूजा पाठ का विशेष महत्व है। इस दिन मां गंगा का स्वर्ग से धरती पर अवतरण हुआ था। नदियां हमारे लिए जीवनदायनी हैं। पृथ्वी की जीवन रेखा है। उन्होंने कहा कि नदियों को पवित्र और सुरक्षित रखने से प्रत्यक्ष लाभ मिलता है। यह भी पढ़ें- एकल अभियान के तहत नदी पूजन दिवस मनाया, गंगा घाट पर संगोष्ठी आयोजित मनुष्य के साथ पशु पक्षी भी लाभान्वित होते हैं। इसलिए हम सभी को इसके प्रति जागरूक रहना चाहिए। सरकार, प्रशासन सहित आमजन व संस...